सीवान में दिनदिहाड़े गोलीबारी से फैली सनसनी! बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे पिता पर Firing
Monday, Jun 02, 2025-01:35 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह एक शख्स को गोली मार दी। वहीं इस घटना में शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप की है। घायल शख्स की पहचान अमजद अली के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमजद अली अपनी बेटी को कोचिंग क्लास छोड़कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली अमजद की बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया।
इधर, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल अमजद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच में जुट गई। वहीं दिनदिहाड़े सरेआम हुई इस घटना ने इलाके में भय और तनाव का माहौल व्याप्त कर दिया है।