School Holidays: बच्चों की लगी मौज, बिहार के इस जिले में 5 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
Friday, Jan 02, 2026-01:01 PM (IST)
School Holidays: बिहार में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बेगूसराय जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया है। दरअसल, आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 5 जनवरी (School Holidays) तक बंद कर दिया गया है।
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है है, जिसके चलते आठवीं तक के स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं। प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 5 जनवरी तक प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- Bihar Bulldozer Action: नए साल पर बिहार में बुलडोजर एक्शन, इन 8 प्रमुख सड़कों पर चलेगा पीला पंजा
इसके अलावा 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से 04:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं एवं परीक्षाओं को इस आदेश के दायरे से मुक्त रखा गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे के बीच खुलेंगे।

