हीटवेव का असर: पटना में क्लास 8 तक के स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे तक ही चलेंगी कक्षाएं
Monday, Apr 27, 2026-12:14 PM (IST)
Bihar School News : पटना जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 11:30 बजे तक सीमित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सोमवार से प्रभावी होने वाले इस आदेश के अनुसार, गुरुवार तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।
पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि मौजूदा प्रतिकूल मौसम की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है। इस निर्देश में 'प्री-स्कूल' और आंगनवाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजता था शिक्षक... परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर की पिटाई; अब भेजा गया जेल
दिल्ली से पटना तक भड़का छात्र आंदोलन: इस्तीफे की मांग पर सड़कों पर उतरे छात्र, आंसू गैस और लाठीचार्ज

