सालिमपुर में गोलीकांड का बड़ा खुलासा: 4 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

Thursday, Sep 11, 2025-09:46 PM (IST)

पटना:सालिमपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड की गुत्थी पुलिस ने तेजी से सुलझा दी है। 6 सितंबर 2025 को फोरलेन NH-30, ग्राम शाहपुर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या और चार अन्य घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में सालिमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नालंदा जिले के थाना चंडी, ग्राम मोसिमपुर से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं:

  • लालजीत उर्फ लालजी यादव (35 वर्ष), पिता: राम सेवक सिंह
  • शत्रुधन यादव उर्फ रोहन (37 वर्ष), पिता: राम सेवक सिंह
  • रोहीत कुमार उर्फ चिपु (18 वर्ष), पिता: सुलेन्द्र यादव
  • चन्दन कुमार उर्फ सुखला, पिता: स्व. सुरेन्द्र यादव

छापेमारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में अलग से केस भी दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त लालजीत का पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफलता में सालिमपुर पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी सहायता का बड़ा योगदान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static