मुकेश सहनी की घोषणा- इस बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, परिवार के किसी सदस्य को भी नहीं देंगे टिकट

4/8/2024 4:09:59 PM

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि वह इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही परिवार का भी कोई सदस्य भी चुनाव नहीं लड़ेगा। मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मंत्री विजय सिन्हा के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद के साथ लंबा कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। 2024 में केंद्र में सरकार बनाएंगे और साथ में 2025 का भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि विजय सिन्हा ने कहा था कि जिन्होंने राजनीति को कमाई का अपना आधार बनाया, सत्ता को मेवा के लिए चुना है। ऐसे लोग को जनता समय पर जवाब देगी। जाति के नाम पर लोग राजनीति करते हैं और अपनी जात का उपेक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी जाति की पार्टी नहीं है सब को अधिकार देती है। मुकेश सहनी ने खंजर भोंकने वाले, नरसंहार कराने वाले लोग के साथ गलवाहिया किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static