Buxar News: दीनदयाल रेलखंड पर RPF ने 15 किलोग्राम गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
1/27/2023 4:27:33 PM

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- नीतीश की कुशवाहा पर प्रतिक्रिया- पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता; JDU के लिए, इसका कोई मतलब नहीं
रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरपीपएफ के जवानों ने जब उसे रूकने को कहा तब उसने फरार होने की कोशिश की। आरपीएफ के जवान ने उस युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
यह भी पढ़ेंः- PK का हमला- नीतीश जानते हैं 2025 के बाद वह CM नहीं होंगे, यादव के नेतृत्व में बिहार को होगा नुकसान...
वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नई बस्ती निवासी राम जी गुप्ता राम के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भारत ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में झंडा उतारे जाने के प्रयास पर ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया

भ्रष्टाचार के आरोपी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को अविलंब बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी

आज का पंचांग- 20 मार्च, 2023

Masik Shivratri: आज करें ये काम, मिलेगा मनचाहे साथी का साथ और पराई स्त्री के चंगुल से छुटकारा