ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार! रोहतास पुलिस ने तोड़ा मानव तस्करी का गिरोह, 17 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया

Thursday, Nov 27, 2025-09:24 AM (IST)

Nasriganj Red Light Raid:बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बारडीहा गांव में छापेमारी कर 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।

गुप्त सूचना पर रात में पड़ी रेड

बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस को खबर मिली थी कि अन्य राज्यों से लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा डांस के नाम पर लाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा है। बुधवार को बारडीहा गांव के कुख्यात रेड लाइट इलाके में छापा मारा गया। 

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से लाकर बेचा जा रहा था

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों से गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को नौकरी और डांस का लालच देकर लाता था। यहां पहुंचते ही उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति में ढकेल दिया जाता था।

तीन सरगना गिरफ्तार

ममता विश्वकर्मा (मुख्य ऑर्केस्ट्रा संचालिका) गीता कुंवर और रमण कुमार पासवान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। बाकी 8 आरोपी अभी फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए छापे चल रहे हैं।

सभी लड़कियों को भेजा गया बाल सुधार गृह

17 लड़कियों को तुरंत सासाराम बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। उम्र और बयान की पुष्टि के बाद सभी को मोहनिया स्थित शॉर्ट स्टे होम भेज दिया गया है। पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। रोहतास पुलिस ने साफ कहा है – इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static