Lalu Yadav Family Dispute:आखिर कौन हैं तेजस्वी के रमीज़? जिन पर रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप

Saturday, Nov 15, 2025-08:39 PM (IST)

Lalu Yadav Family Dispute: बिहार चुनाव नतीजों के बाद RJD के भीतर जारी तनाव अब परिवार तक पहुँच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव परिणाम आते ही एक चौंकाने वाला फैसला सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह परिवार से नाता तोड़ रही हैं और राजनीति भी छोड़ रही हैं। इस अचानक फैसले ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अपने पोस्ट में रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें यह कदम संजय यादव और रमीज़ ने उठाने को कहा था, जिसके बाद दोनों के नाम चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

कौन हैं रमीज़, जिन पर रोहिणी ने लगाया आरोप?

रोहिणी के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर रमीज़ हैं कौन?

  • रमीज़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं।
  • वह बलरामपुर के पूर्व सांसद जहीर के दामाद हैं।
  • रमीज़ की दोस्ती तेजस्वी यादव से बहुत पुरानी है—उस समय की, जब तेजस्वी क्रिकेट खेला करते थे।
  • हालांकि रमीज़ राजनीतिक रूप से ज्यादा सक्रिय नहीं रहे और अक्सर तस्वीरों में ही नजर आते थे।
  • रोहिणी के आरोपों के बाद वह अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

रोहिणी का आरोप: “संजय यादव और रमीज़ ने कहा था यह सब करो”

अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने साफ लिखा: “मैं परिवार और राजनीति से दूरी बना रही हूँ… यह वही है जो संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे करने के लिए कहा।” यह बयान इसलिए भी बड़ा है क्योंकि RJD में संजय यादव को लेकर पहले से विवाद चलता आ रहा है। तेज प्रताप यादव पहले ही कई बार सार्वजनिक रूप से संजय पर नाराजगी जता चुके हैं। अब रोहिणी का बयान पार्टी के अंदर गहरी दरार का संकेत दे रहा है।

चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में बढ़ा तनाव

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद RJD के भीतर अंदरूनी कलह पहले ही बढ़ चुकी थी। रोहिणी का फैसले ने इस विवाद को और उभार दिया है। संजय यादव और रमीज़ दोनों अब इस राजनीतिक तूफान के केंद्र में दिखाई दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static