Bihar Politics: RJD विधायक ने मां दुर्गा को बताया काल्पनिक, कांग्रेस बोली- सनातन धर्म का नहीं सहेंगे अपमान

Friday, Oct 27, 2023-06:00 PM (IST)

भागलपुर: राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) की मां दुर्गा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा (Ajit Sharma) ने कहा कि विधायक का काम है, जन प्रतिनिधि बनकर समाज की सेवा करना ना कि धर्म के साथ खिलवाड़ करना। अगर उन्होंने देवी दुर्गा को गलत बताया है और इस पर किए गए खर्च को फिजूल खर्च बताया है तो उन्हें तुरंत ऐसी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए।

'सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेंगे हिंदू धर्म के लोग'
अजीत शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म के साथ जो यह खिलवाड़ किया जा रहा हैं। राजद विधायक को सरेआम लोगों के बीच माफी मांगनी चाहिए। सनातन धर्म का अपमान हिंदू धर्म के लोग कभी भी नहीं सहेंगे। बता दें कि राजद विधायक ने कहा था कि हिंदू धर्म में कहा जाता है कि देवी दुर्गा की उत्पत्ति भगवान शिव ने की थी, दूसरी ओर दुर्गा को शिव की पत्नी भी बताया है तो ये कैसे हो सकता है, क्या भगवान शिव ने अपनी बेटी से शादी कर लिया था।

राजद विधायक ने  मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी करते हुए  कहा कि मां दुर्गा काल्पनिक है। इस पूजा पर खर्च फिजूल है। उन्होंने ब्राह्मणों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ब्राह्मणों में न्यायिक चरित्र नहीं है। अंग्रेजों ने भी कानून बनाकर ब्राह्मणों को जज बनाने से इनकार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी सवाल किया कि बताएं क्या मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था या फिर देवताओं ने मिलकर उसका वध नहीं हत्या करवाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static