मामा राहुल गांधी को पीछे छोड़ भांजे रेहान ने की सगाई! जानें कौन हैं प्रियंका वाड्रा की बहू और कब करेंगे शादी?

Tuesday, Dec 30, 2025-11:27 AM (IST)

Rehan Vadra engagement: राजनीति और व्यापार जगत से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है। 

कौन हैं अवीवा बेग? Who is Aviva Beg

सूत्रों के अनुसार, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी राजधानी में ही रहता है। रेहान और अवीवा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

कब होगी रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी? 

फिलहाल सगाई या शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार जल्द लिया जाएगा।

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। 

कारोबारी हैं रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा पेशे से कारोबारी हैं। उन्हें महंगी कारों और बाइक्स का शौक है। उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर सहित कुल तीन वाहन हैं। वे हैंडीक्राफ्ट और कस्टम ज्वेलरी बिज़नेस से जुड़ी कंपनी आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स के मालिक हैं और रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static