सम्राट चौधरी बने बिहार BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष तो गया में एक बार फिर मिला कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें 10 बड़ी खबरें
3/23/2023 6:03:31 PM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मनोनीत किया है। वहीं गया जिले में 78 दिनों के बाद फिर से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। रिपोर्ट आने के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
Samrat Chaudhary को बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मनोनीत किया है। आज पत्र जारी कर पार्टी प्रवक्ता संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी गई है।
गया में एक बार फिर कोरोना की एंट्रीः 78 दिनों के बाद मिला संक्रमित मरीज
भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। तो वहीं दूसरी और बिहार के गया जिले में भी 78 दिनों के बाद एक फिर से कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
नीतीश कुमार का केंद्र सरकार पर हमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही कहा कि आज कल मीडिया पर कब्जा कर लिया गया है, जो काम नहीं करते, उनकी ही चर्चा होती रहती है लेकिन बिहार में जो अच्छा काम होता है उसकी चर्चा नहीं होती।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्य में आज यानी गुरूवार को बिजली की नई दरों का ऐलान किया गया है। विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने राज्य में बिजली दरों में 24.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके अलावा फिक्स्ड शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।
Bihar Diwas पर पटना में किया गया ग्रैंड सेलीब्रेशन
बिहार 22 मार्च को 111 साल का हो गया है। राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
पूर्व सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ने किया बरी
बिहार में पटना की एक विशेष अदालत ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपों के मामले में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री आवास को ‘‘उड़ाने' की धमकी देने वाला गुजरात में पकड़ा गया
पुलिस ने दावा किया कि उसने गुजरात से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने हाल ही में फोन करके बिहार के मुख्यमंत्री के आवास को ‘‘उड़ाने'' की धमकी दी थी।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की शहादत दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उनकी अमर कुर्बानियों को यादकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की।
डॉ. राममनोहर लोहिया जी की जयंती आज, राज्यपाल एवं CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजनीतिक स्थिरता लाने और विकसित राज्य बनाने का संकल्प ले बिहार: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही अपील करते हुए कहा कि लोग राजनीतिक स्थिरता लाने और दस साल में विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा