RCP सिंह की तस्वीर ने बिहार की राजनीति में मचाया बवाल, सुशील मोदी ने ट्वीट कर खबर का किया खंडन
Tuesday, Jul 05, 2022-06:20 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की एक फोटो ने बिहार की राजनीति में बवाल मचा दिया। तस्वीर में जदयू के रामचंद्र का भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस खबर का पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर खंडन किया है।
दरअसल, तस्वीर हैदराबाद की है, जहां 2-3 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी तेलंगाना के दौरे पर थे। हैदराबाद में भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया। हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान जदयू के 'रामचंद्र' दिखे थे।
वहीं तस्वीर आने के बाद सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल गई कि आरसीपी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कुछ मीडिया हाउस के द्वारा खबर भी चलाई जाने लगी लेकिन बाद में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है कि आरसीपी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली आए होंगे और एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दिया।
बता दें कि आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आरसीपी सिंह ने कैबिनेट से इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साध ली है। इस दौरान वे लगातार सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी सिंह इस्तीफा दे रहे हैं या वे मंत्री बने रहेंगे, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान ।। Bihar Election 2025 Dates
