भवन निर्माण में काम कर रहे मजदूर की बिजली के झटके से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tuesday, Sep 01, 2026-01:13 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में भवन निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर की बिजली के झटके से मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी प्रेम सिंह इसुआपुर थाना क्षेत्र में बन रहे एक मकान में मजदूर का काम करते समय बिजली के झटके का शिकार हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static