राबड़ी देवी ने पटना में पारंपरिक धूमधाम से किया छोटी बहू का स्वागत, देखिए तस्वीरें

12/14/2021 1:22:23 PM

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को अपनी नई नवेली दुल्हन रिचेल के साथ पटना पहुंचे। तेजस्वी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आने की सूचना के बाद उनकी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता उनकी नई नवेली दुल्हन की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। उत्साहित कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर खुशियां मनाते रहे।

PunjabKesari

PunjabKesari

विमान के अंदर लाल जोड़ा पहने दुल्हन और सफेद खादी कुर्ता-पायजामा पहने दूल्हे की तस्वीरेें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पटना हवाई अड्डे के बाहर भारी भीड़ देखी गई जहां रात करीब साढ़े आठ बजे उनका विमान उतरा। अपनी खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

PunjabKesari

PunjabKesari

तेजस्वी हवाईअड्डा से सीधे अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सकुर्लर रोड स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके काफिले के पीछे-पीछे विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकार भी अपने-अपने वाहनों से भागते हुए नजर आए। कार्यकर्ता बीच-बीच में तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे। मां राबड़ी देवी द्वारा पारंपरिक धूमधाम से जोड़े का स्वागत किया गया।

PunjabKesari

PunjabKesari

वहीं ससुराल में पहुंचते ही रिचेल ने पति तेजस्वी को अपने हाथों से खीर-पूड़ी खिलाई। राजद नेेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई बधाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर हम पारिवारिक अवसरों पर विनम्र रहते हैं।"

पत्रकारों ने तेजस्वी से उनकी पत्नी के नाम को लेकर चल रहे रहस्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, "उनका नाम रशेल आइरिस है। वह अब राजश्री के रूप में जानी जाएंगी, यह मेरे पिता द्वारा चुना गया नाम है और बोलने में आसानी के लिए उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या नाम परिवर्तन दुल्हन द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने के बाद हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static