स्व. अरुण जेटली की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन, नीतीश-तेजस्वी सहित कई मंत्रियों ने किया माल्यार्पण

Wednesday, Dec 28, 2022-12:20 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग में स्व. अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राज्यपाल फागू चौहान समेत कई मंत्रियों ने स्वर्गीय अरुण जेटली के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने कहा बिहार समेत विभिन्न राज्यों के लिए अरुण जेटली ने बहुत बढ़िया काम किया। उनके प्रति हमारा शुरू से ही आदर का भाव है। जब हम चुनाव लड़ रहे थे बिहार में, याद कीजिए 2005-2010 में हम लोगों के साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली का निधन काफी कम समय में हुआ, यह बहुत दुख की बात है। उनके जैसे लोगों को अभी रहना चाहिए था बहुत मेहनती थे।

PunjabKesari

वहीं सीएम नीतीश ने कहा कि जब तक हम जिंदा है, तब तक उनका राजकीय समारोह ऐसे ही मनाया जाएगा। बता दें कि लालू यादव की सीबीआई जांच पर नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि समझ लीजिए हम लोग साथ आ गए, इसीलिए जांच हो रहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static