Bihar Election Result 2025: “लोकतंत्र में जबरन सत्ता नहीं मिलती”, मतगणना के बीच संजय कुमार झा का तेजस्वी पर कड़ा प्रहार

Friday, Nov 14, 2025-10:11 AM (IST)

Bihar Election Result 2025: बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू हो गई है। वहीं, मतगणना शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बदलाव आएगा और बिहार में महागठबंधन सरकार बनाएगा। वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा पलटवार करते हुए कहा कि'...जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। 

"नीतीश को बिहारी पंतों ने समर्थन दिया"

संजय कुमार झा ने आगे कहा कि आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है...20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है....उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है।

बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे 46 केंद्रों पर शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई और ईवीएम की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। इसमें कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static