डिप्टी CM बोले- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से होता है पालन

3/18/2021 10:19:08 AM

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन करती है।

तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा में बुधवार को बिहार विनियोग (2) विधेयक, 2021 पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 25 फरवरी को आम बजट पर हुई चर्चा के दौरान ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल इंडिया एजेंसी की रिपोर्ट से आरोप लगाया था कि बिहार में भ्रष्टाचार है लेकिन यह सही नहीं है। उन्होंने उस वक्त समय के अभाव में उनकी (तारकिशोर प्रसाद) की ओर से उठाए गए कई बिंदुओं पर जवाब नहीं दिया था।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिले में विशेष न्यायालय का गठन किया है। इसी तरह बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम 2009 के तहत भी छह विशेष अदालत का गठन किया गया है। तारकिशोर ने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सरकार नेे नगद प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के खाते में राशि जमा कराई है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित करने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static