पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ढांचे को बनाया निशाना, रात 1:40 बजे दागी थीं मिसाइलें: इंडियन आर्मी

Saturday, May 10, 2025-12:37 PM (IST)

India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान ने भारत में 26 स्थानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसको नाकाम कर दिया। दोनों देशों में जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालातों के बारे में जानकारी दी। 

इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। 

रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल
सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static