अशोक चौधरी नहीं हैं बिहार के सबसे अमीर मंत्री! अब पहले नंबर पर इस नेता का नाम

Friday, Jan 02, 2026-05:04 PM (IST)

Bihar richest minister: हाल ही में बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा संपत्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया, जिसमें ग्रामीण निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) को लेकर दावा किया जा रहा था कि वे बिहार कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री (Bihar richest minister) हैं...लेकिन यह दावा अब गलत साबित हुआ है। संपत्ति विवरण में उनकी कुल संपत्ति (पत्नी सहित) 42.68 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसके बाद वे नीतीश कैबिनेट में सबसे धनी मंत्री कहे जा रहे थे। 

पत्नी की संपत्ति में हुई टाइपिंग त्रुटि 

अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बताया कि पिछले ब्यौरे में उनकी पत्नी की संपत्ति 22 करोड़ रुपये की बताई गई, जबकि वास्तव में वह 2 करोड़ रुपये की है। यह गलती 25 दिसंबर 2025 को भेजी गई संपत्ति विवरणी में टाइपिंग एरर के कारण हुई। उन्होंने 1 जनवरी 2026 को भेजे गए आवेदन में स्पष्ट किया कि पत्नी की अचल संपत्ति 22,56,7497.29 रुपये है, न कि 22,54,67,497.29 रुपये। इसी वजह से कुल संपत्ति का आंकड़ा गलत तरीके से बढ़ गया।

पहले 42.68 करोड़, अब 22 करोड़ के करीब

पहले जारी आंकड़ों के अनुसार अशोक चौधरी और उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति 42.68 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसमें पत्नी के बैंक खातों, गहनों और अन्य संपत्तियों को शामिल किया गया था। लेकिन संशोधित विवरण के बाद अब उनकी कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के दोनों डिप्टी CM के पास मुख्यमंत्री से अधिक संपत्ति, राज्य के सबसे अमीर मंत्री का नाम जान चौंक जाएंगे आप

सबसे अमीर मंत्री की सूची में बदलाव

इस सुधार के बाद अशोक चौधरी अब बिहार के सबसे अमीर मंत्री नहीं रहे। अब इस सूची में मत्स्य मंत्री रमा निषाद पहले स्थान पर पहुंच गई हैं, जिनकी कुल संपत्ति 31.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static