Nitish Kumar ने पारस अस्पताल में Lalu Yadav से की मुलाकात, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

7/6/2022 5:16:54 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में पिछले 3 दिनों से भर्ती यादव के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही यादव के पुत्र एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कुमार के साथ बिहार के कुछ मंत्री भी थे। लगभग 4 वर्ष के बाद कुमार और यादव की मुलाकात हुई है। हालांकि यादव लंबे समय से जेल से बाहर हैं, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी।

वहीं नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू प्रसाद यादव जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।


बता दें कि सीएम ने मंगलवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली। सीएम ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static