रिटायरमेंट से ठीक पहले बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

Sunday, Sep 27, 2026-10:07 AM (IST)

पटना: सीनियर IPS अधिकारी विनय कुमार, जिनका बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) के तौर पर कार्यकाल दिसंबर में रिटायरमेंट के साथ खत्म होने वाला था, ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है और अब राज्य सरकार ने उन्हें बिहार का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया है। 

शनिवार देर रात राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1991 बैच के IPS अधिकारी कुमार (जो हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए थे) ने 25 सितंबर को VRS के लिए आवेदन किया था, जिसे सरकार ने "तत्काल प्रभाव" से स्वीकार कर लिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विनय कुमार को "आवेदक की ओर से तीन महीने का नोटिस देने के नियम में ढील देते हुए" VRS दिया गया। 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक और नोटिफिकेशन के मुताबिक, विनय कुमार को "पदभार संभालने की तारीख से" मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुमार अपनी मेडिकल समस्याओं का इलाज कराने के बाद नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद कार्यवाहक DGP का पद संभाला था, उनके "अगले आदेश तक बने रहने" की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static