जहानाबाद के पूर्व विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

Friday, Oct 02, 2026-05:33 PM (IST)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रो. सच्चिदानंद यादव का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सच्चिदानंद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि प्रो. यादव समर्पित जननेता और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे। उनका पूरा जीवन आम जनता की सेवा, शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से समाज ने ऐसा जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिन्होंने सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रो. सच्चिदानंद यादव का निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static