Bihar Politics: 'नीतीश कुमार नाराज नहीं, वह सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होते'- ललन सिंह

Wednesday, Jul 19, 2023-05:12 PM (IST)

पटनाः बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें सामने आ रही है। वहीं, इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में जो मीडिया है, वह इस तरीके के दुष्प्रचार करती रहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं है। बल्कि वह तो विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होते हैं।

"इंडिया नाम सभी की सहमति से तय हुआ"
ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में जो मीडिया है, वह इस तरीके के दुष्प्रचार करती रहती हैं। अफवाह फैलाने के लिए यह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। पिछले दिनों पहले कहा गया कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल का विलय होगा। फिर कहा गया कि राजद और जदयू में खटपट है और अब चलाया जा रहा है कि नीतीश कुमार नाराज है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्यों नाराज हो गए। वह विपक्षी एकता के सूत्रधार है और सूत्रधार कभी नाराज नहीं होता। इंडिया नाम सभी की सहमति से तय हुआ है।

"सुशील मोदी छपास रोग से ग्रस्त हैं"
जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुशील मोदी छपास रोग से ग्रस्त हैं, उनको रहने दीजिए। वही, ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक कभी नरेंद्र मोदी ने एनडीए की बैठक नहीं बुलाई। आज तक कभी भी बैठक नहीं हुई, हम भी 5 वर्ष पार्लियामेंट में रहे हैं। क्योंकि यह घबराहट और हताशा में है। 2024 का चुनाव भाजपा नरेंद्र मोदी बुरी तरीके से पराजित होंगे। विपक्ष को भ्रष्टाचारी कहने वाले प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने महाराष्ट्र में जिसको भ्रष्टाचारी कहा था और फिर महाराष्ट्र में जिन लोगों के लिए भ्रष्टाचारी कहा सारे लोग आज साथ हैं इसका भी जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए?











 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static