जदयू नेता एहसान उल हक के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Thursday, Dec 07, 2023-02:37 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता एवं दरभंगा के प्रथम उप महापौर मो. एहसान उल हक के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि मो. हक पार्टी से जुड़े हुए थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static