जल्द होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, श्रेयसी सिंह सहित इन चेहरों को मिल सकती है जगह

12/6/2020 5:38:17 PM

पटनाः बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं, लेकिन अब बहुत जल्द इसकी अटकलों पर विराम लगने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार खरमास से पहले हो सकता है।
|
जानकारी के अनुसार, जदयू से 6-7 और भाजपा से 10-12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा दोनों कोटे से करीब 4 महिला मंत्री शपथ लेंगी। जदयू की ओर से लेसी सिंह और बीमा भारती को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं भाजपा से श्रेयसी सिंह सहित कई महिला नेत्री का नाम सामने आ रहा है।

बता दें कि खरमास 15 दिसंबर के बाद हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इससे पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। हालांकि इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे। कहा जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल के विस्तार में जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी के वीआईपी कोटे से मंत्री नहीं बनाया जाएगा। दोनों पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static