Nitin Nabin Appointment: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई
Sunday, Dec 14, 2025-06:24 PM (IST)
Nitin Nabin Appointment: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।
मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन से दूरभाष पर वार्ता कर भी उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनायें दी।

