डॉ. संजय जायसवाल का दावा- बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी 24 सीटों पर जीतेगी NDA
Tuesday, Mar 15, 2022-11:32 AM (IST)

समस्तीपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा.संजय जायसवाल ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी चौबीस सीटों पर जीतेगा।
डा.जायसवाल सोमवार को समस्तीपुर में विधान परिषद् चुनाव में राजग प्रत्याशी तरूण कुमार के पक्ष में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर राजग बड़ी बहुमत से चुनाव जीतेगी।
वहीं बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी पर भाजपा अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल ने कुछ भी बोलने से इंकार किया।