नवादा का दूल्हा मंडप में फ्री फायर में मग्न: शादी की रस्में भूल ''धांय-धांय'' करता रहा, वीडियो वायरल!

Thursday, Dec 11, 2025-09:11 AM (IST)

Nawada Viral Video: बिहार के नवादा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन रस्में निभा रहे थे, लेकिन दूल्हे का पूरा ध्यान मोबाइल पर चल रहे फ्री फायर गेम पर टिका था। पंडित मंत्र फूंक रहे थे, वरमाला का इंतजार हो रहा था, लेकिन दूल्हा सेहरा बांधे गेम में किल्स मारने में व्यस्त। पीछे खड़ी महिलाएं हंसते हुए चिल्लाईं, "देखो नवादा का लड़का कैसे धांय-धांय फायर कर रहा है!" दुल्हन बस मुस्कुराती रही।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल: मीम्स से लेकर चिंता तक

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कोई इसे PUBG लवर बता रहा, तो कोई बोला "गेमिंग अब पूजा-पाठ से ऊपर हो गई।" एक यूजर ने लिखा, "दुल्हन इंतजार कर रही, दूल्हा बोला बस एक राउंड और!" कईयों ने बिहार की टैलेंट की तारीफ की – "बिहार अद्भुत, यहां कुछ भी हो सकता है।" वहीं कुछ ने गेमिंग लत पर चिंता जताई, "शादी के ऐसे पल में भी फोन?" वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

वीडियो में क्या-क्या दिखा?

मंडप सजा था, रिश्तेदार इकट्ठे, लेकिन दूल्हा स्क्रीन पर ही जीता-जागा। दुल्हन कभी रस्मों पर नजर, कभी दूल्हे की तरफ देख मुस्कुराई। महिलाओं की हंसी ने माहौल को मजेदार बना दिया। ये वीडियो न सिर्फ हंसाता है, बल्कि मोबाइल एडिक्शन पर सवाल भी खड़े कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static