"साहब... मार डाला मैंने", प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा प्रेमी; फिर पुलिस के सामने बताई रुह कंपाने वाली दास्तां
Wednesday, Feb 18, 2026-03:01 PM (IST)
Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आधी रात को एक 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सकरा थाना क्षेत्र के वाजिद मंसूरपुर गांव की है। मृतक छात्रा नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जब रात को पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था तब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा पर गोलियां दागी। जिसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। वहीं जमीन पर खून से लथपथ पड़ा शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इधर हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर खुद को सरेंडर भी कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की छानबीन जा रही है।

