मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट; फैली सनसनी

Monday, Jun 23, 2025-09:53 AM (IST)

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में भय तथा दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात जिले के पारू थाना क्षेत्र के कोरिया निजामत गांव की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। इस गोलाबारी की घटना में जितेंद्र कुमार को गोली लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं  कई लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static