Khesari Lal Yadav News: बिहार चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव को झटका, नगर निगम ने भेजा Notice

Thursday, Nov 06, 2025-05:29 PM (IST)

Khesari Lal Yadav News: बिहार में जारी मतदान के बीच भोजपुरी अभिनेता और राजनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को झटका लगा है। दरअसल, मीरा भयंदर नगर निगम ने भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव, जो राजद उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) लड़ रहे हैं, को मीरा रोड स्थित उनके घर में कथित अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है। 

यह भी पढ़ें- Vijay Sinha Attack News: विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, चुनाव आयोग ने DGP को दिए ये निर्देश


एक अधिकारी ने कहा, यह नोटिस "लोहे के एंगल और टिन शीट शेड की अनधिकृत स्थापना" से संबंधित है। महाराष्ट्र नगर निगम के अधिकारी ने कहा, "नोटिस में परिसर के मालिक से इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए कहा गया है, अन्यथा अतिक्रमण विभाग नगर निगम के कानूनों के अनुसार कार्रवाई शुरू करेगा। अगर अवैध निर्माण स्वेच्छा से नहीं हटाया जाता है, तो नगर निगम मालिक के खर्चे पर इसे गिरा देगा।" 

यह भी पढ़ें- मतदान कक्ष में घुसकर EVM की फोटो ले रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार ।। Bihar Election 2025

छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं खेसारी लाल यादव
इलाके के निवासियों ने बताया कि उनका घर कई हफ़्तों से बंद है, और कुछ का दावा है कि उनका परिवार यादव के चुनाव प्रचार में उनका समर्थन करने बिहार गया है। यादव राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से 2015 से भाजपा के सीएन गुप्ता जीतते आ रहे हैं। यादव से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static