Basant Panchami2025: बसंत पंचमी के अवसर पर पटना में पतंग महोत्सव का आयोजन, कार्यक्रम में स्वच्छता का दिया संदेश

Monday, Feb 03, 2025-03:10 PM (IST)

Kite festival in Patna: आज पूरे बिहार में हर्षौल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व पर पतंगबाजी का भी खास महत्व है। वहीं पटना में भी नगर निगम के द्वारा पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम "मेरा शहर, मेरी जवाबदेही" रखी गई। इस थीम को रखने का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहयोग का संदेश देना है ताकि समाज के प्रति लोेगों को नैतिक जिम्मेवारी के लिए प्रेरित किया जा सके। 
 

लोगों ने पतंग उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया

बता दें कि इस पतंग महोत्सव में सभी उम्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस समारोह में  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, मेयर सीता साहू, उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, विधायक अरुण चौरसिया एवं संजीव चौरसिया समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में जनता को सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए कहा। वहीं पटना नगर निगम ने आम नागरिको को शहर को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने में अपना योगदान देने के लिए अनुरोध किया।


हर वर्ष पतंग उत्सव मनाने का डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

वहीं इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कई शानदार प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही नागरिको को शहर को साफ-सुथरा, खूबसूरत, विकसित बनाने में सहयोग देने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन कर जागरूक किया गया। इस दौरान पतंग उत्सव को लेकर डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज सरस्वती पूजा का दिन है। आज के दिन से हर वर्ष बिहार सरकार एवं पटना नगर निगम के तरफ से पतंग उत्सव मनाया जाएगा। वही नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने भी कहा कि हर वर्ष नगर निगम एवं बिहार सरकार के सहयोग से पतंग उत्सव मनाया जाएगा। पतंग उत्सव शांत स्वभाव का त्यौहार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static