बेगूसराय में आपसी रंजिश के चलते मुखिया की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Friday, Feb 03, 2023-11:29 AM (IST)

बेगूसराय: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया बीरेन्द्र कुमार शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आक्रोशित परिजनों ने ट्रैफिक चौक को किया जाम 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के पारना गांव की है। बताया जा रहा है कि मुखिया बीरेन्द्र कुमार शर्मा गुरुवार को ईंट भट्टा पर गए थे जहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। हमले में मुखिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस मौके पर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृत मुखिया के परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन शव को लेकर ट्रैफिक चौक पर पहुंच गए और एनएच-31को जाम कर दिया। बता दें कि वीरेंद्र शर्मा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। 

PunjabKesari

घटना का कारण आपसी रंजिश लग रहा: DSP 

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत के परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शहर की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सोना चिमनी-भट्टा के निकट उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मारी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। DSP अमित कुमार का कहना है कि हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी गिरफ्तारियां जल्द की जाएंगी। प्राथमिक अनुमान से घटना का कारण आपसी रंजिश लग रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static