घरेलू विवाद ने खत्म किया परिवारः मां ने 3 मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, चारों की दर्दनाक मौत

7/19/2022 3:34:02 PM

जमुईः बिहार के जमुई जिले में एक महिला ने अपने 3 मासूमों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे चारों की मौत हो गई। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जमुई जिले के चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के धनवे गांव की है, जहां मृतकों की पहचान पप्पू यादव की पत्नी बबीता देवी (35 वर्ष) तीन मासूम बच्चे कृष्ण कुमार (9 वर्ष), अंकुश कुमार (7 वर्ष) और दिलखुश कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना घटित हुई है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे है। वहीं घटना के बाद महिला के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि,घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शव को कुएं से बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त घटना के बाद से महिला के ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static