VIDEO: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर क्लेम करने के 45 दिन बाद भी नहीं मिला पैसा? अब क्या करें

Thursday, Oct 12, 2023-04:04 PM (IST)

बिहार डेस्कः देशभर के लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपये सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। लोग अपने निवेश की रकम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सहारा इंडिया की मैच्योरिटी पूरा होने के बाबजूद भी अभी तक लोगों के पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से निवेशकों के पैसे रिफंड के लिए सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया गया था, जिस पर लाखों निवेशकों ने क्लेम के लिए अप्लाई किया था। लेकिन इससे भी उन्हें कोई खास सहायता नहीं मिल रही है, इससे लोग परेशान हैं। निवेशकों ने इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से निवेशक हैं। कुछ लोगों ने अपनी सारी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में जमा कर दी थी। अब वो दर-दर भटक रहे हैं। निवेश की अवधि पूरी जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने से कई राज्यों में लगातार सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूट रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static