महिला आरक्षण बिल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- ‘इंडिया'' से घबराई BJP, सत्ता बचाने के लिए लेकर आई यह विधेयक

Thursday, Sep 21, 2023-12:09 PM (IST)

पटना: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन से भयभीत केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार सत्ता खोने के डर से महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन विधेयक लेकर आई है।

श्रवण कुमार ने बुधवार को जदयू मुख्यालय में ‘जनसुनवाई कार्यक्रम' के बाद संवाददाताओं से बातचीत में महिला आरक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अगर इंडिया गठबंधन का गठन नहीं होता और भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता जाने का भय नहीं रहता तो शायद महिला आरक्षण विधेयक नहीं लाया जाता।'' उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक जो निर्णायक पहल किये हैं उसी का अनुकरण करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक लाने का निर्णय लिया है।

मंत्री ने कहा कि हम मानते हैं कि यह विधेयक पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नारी सशक्तिकरण मॉडल से प्रेरित है। बिहार में नीतीश कुमार ने नगर निकाय एवं पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर महिलाओं को उनका हक और सम्मान दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static