Mehndi Design for Navratri 2025: नवरात्रि पर Special Look चाहिए तो Try करें ये Latest Mehndi Designs

Wednesday, Sep 17, 2025-07:18 PM (IST)

Mehndi Design for Navratri 2025:नवरात्रि का पर्व आते ही महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, गहनों से खुद को सजाती हैं और हाथों पर मेहंदी रचाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। मेहंदी न केवल हाथों की सुंदरता को निखारती है बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इस नवरात्रि अगर आप अपने हाथों को यूनिक और ग्रेसफुल अंदाज़ में सजाना चाहती हैं तो यहां दिए गए 5 खूबसूरत Mehndi Designs for Navratri आपके लुक को और भी खास बना देंगे। बिहार समेत देशभर की महिलाएं इन डिज़ाइन्स को अपनाकर गरबा नाइट्स और पूजा के अवसर पर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

ट्रेडिशनल मंडला डिजाइन|  Easy Mehndi Design

PunjabKesari

गोल घेरे से शुरू होकर बारीक पैटर्न से सजे मंडला मेहंदी डिज़ाइन सबसे पुराने और पसंदीदा डिज़ाइनों में से एक है। यह हाथों को फेस्टिव टच देता है और नवरात्रि के पारंपरिक माहौल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

फ्लोरल पैटर्न | Simple Mehndi Design

PunjabKesari

फूलों और बेलों से बना फ्लोरल मेहंदी डिजाइन नवरात्रि पूजा और डांडिया नाइट्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। हथेली पर बने फूल और उंगलियों तक जाती बेल आपके हाथों को और भी ग्रेसफुल बना देती है।

अरेबिक स्टाइल मेहंदी | Mehndi Design Easy And Beautiful

PunjabKesari

आजकल युवतियों के बीच Arabic Mehndi Design काफी ट्रेंड में है। इसमें हथेली और कलाई तक पैटर्न बनाए जाते हैं और बीच में खाली जगह छोड़ी जाती है जिससे डिजाइन और भी उभरकर दिखता है। यह नवरात्रि फंक्शन के लिए मॉडर्न और स्टाइलिश चॉइस है।

पत्ती डिजाइन |  Navratri Special Mehndi

PunjabKesari

बिहार में नवरात्रि पूजा और गरबा नाइट्स के दौरान महिलाएं अक्सर लीफ पैटर्न मेहंदी पसंद करती हैं। इसमें छोटी-छोटी पत्तियों और पंखुड़ियों से हाथों को सजाया जाता है। इसका लुक सिंपल होते हुए भी बहुत आकर्षक लगता है।

फुल हैंड डिजाइन | Floral Mehndi Design for Festival

PunjabKesari

अगर आप रिच और हैवी लुक चाहती हैं तो Full Hand Mehndi Design आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें पूरी हथेली और हाथ की बाजू तक पैटर्न बनाए जाते हैं। साथ ही ‘ॐ’, ‘स्वास्तिक’ जैसे शुभ चिन्ह या देवी-देवताओं की आकृति शामिल कर इसे और खास बनाया जा सकता है।

Mehndi Design for Navratri 2025 | Navratri Special Mehndi

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static