''प्रसाद'' खाते ही 100 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से मची हाहाकार; जानें कहां का है मामला

Thursday, Feb 19, 2026-08:43 AM (IST)

Bihar Desk : बिहार के खगड़िया जिले में कथित रूप से प्रसाद खाने के बाद बच्चों समेत करीब 100 ग्रामीण बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव पंचखुट्टी टोले में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पंचायत मुखिया ने मामले की जानकारी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी। 

अधिकारियों के अनुसार, एक चिकित्सकीय दल को तुरंत गांव भेजा गया और टोले के काली मंदिर परिसर में इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया, "यह मामला प्रसाद खाने के बाद खाद्य विषाक्तता का प्रतीत होता है। गांव भेजी गई मेडिकल टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया। उनकी हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।" 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए परबत्ता के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपील की कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भोजन वितरण के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static