Makar Sankranti Rangoli Designs 2026: 30 मिनट में बनाएं खूबसूरत रंगोली, हर कोई करेगा तारीफ

Tuesday, Jan 13, 2026-06:31 PM (IST)

Easy Rangoli for Makar Sankranti: मकर संक्रांति खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का पर्व है। इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े, पतंगबाजी और तिल-गुड़ के साथ घर के आंगन में रंगोली (Rangoli Designs) बनाकर त्योहार की रौनक और बढ़ाई जाती है। अगर आप भी इस बार कुछ Easy and Unique Rangoli Designs तलाश रही हैं, तो ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं।

गोल डिजाइन वाली सिंपल संक्रांति रंगोली

PunjabKesari

गोल रंगोली डिजाइन बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आप किसी थाली या ढक्कन की मदद से आसानी से आउटलाइन बना सकती हैं।

  • पहले सफेद चॉक या रंगोली पाउडर से डिजाइन बनाएं
  • फिर मनपसंद रंग भरें
  • चाहें तो अंदर फूलों का पैटर्न या “Happy Sankranti” लिख सकती हैं
  • यह रंगोली 30 मिनट में तैयार हो जाती है और देखने में बेहद आकर्षक लगती है।

पतंग वाली रंगोली: संक्रांति की पहचान

PunjabKesari

  • मकर संक्रांति और पतंग—दोनों का गहरा रिश्ता है।
  • सफेद पाउडर से 3–4 सिंपल पतंगों की आउटलाइन बनाएं
  • पतली डोर दिखाने के लिए स्केल का इस्तेमाल करें
  • अलग-अलग ब्राइट कलर्स से पतंगों को भरें
  • यह डिजाइन बच्चों और बड़ों—दोनों को पसंद आती है।

सूर्य थीम रंगोली: समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक

PunjabKesari

  • संक्रांति सूर्य देव से जुड़ा पर्व है, इसलिए Sun Theme Rangoli सबसे खास मानी जाती है।
  • फर्श को हल्का गीला पोंछकर सुखा लें
  • बीच में आधा सूर्य बनाएं, नीचे गेहूं के खेत या बॉर्डर डिजाइन जोड़ें
  • ऑरेंज और गोल्डन रंग सूर्य के लिए बेस्ट रहते हैं
  • यह रंगोली भी करीब 30 मिनट में बन जाती है।

क्यों बनाएं मकर संक्रांति पर रंगोली?

PunjabKesari

रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। संक्रांति पर रंगोली बनाना घर में उत्सव का माहौल बना देता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static