"रामचरितमानस" पर महागठबंधन में महाभारत: कुशवाहा ने RJD को घेरा तो मृत्युंजय बोले- वह अपने गिरेबान में झांके

Saturday, Jan 14, 2023-06:33 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान के बाद अब महागठबंधन में ही महाभारत छिड़ गई है। विपक्ष पहले से ही उनके बयान के बाद लगातार हमलावर थी। अब राजद की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी किनारा कर लिया है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने पटना के हनुमान मंदिर में रामचरित्र मानस का पाठ किया। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया से लेकर गांधी और भीमराव अम्बेडकर सबने राम का सम्मान किया है। शिक्षा मंत्री अधिक ज्ञानी हैं।

जनता दल हर धर्म के लोगों का सम्मान करतीः ललन सिंह
वहीं इस पूरे मामले पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी का स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जी ने जो बयान दिया है। इस पर राष्ट्रीय जनता दल को संज्ञान लेना है और राजद इस मामले पर सक्षम है। साथ ही ललन सिंह ने कहा कि जनता दल हर धर्म के लोगों का सम्मान करती है। वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस बयान के बाद राजद को घेरा है। उन्होंने कहा है कि रामचरितमानस जैसे विषय पर विवाद कर बीजेपी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आरजेडी के लोग बीजेपी के दबाव में है ताकि उनको और मामलों में केंद्र सरकार से मदद मिल जाए। साथ ही कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी द्वार इन मामलों में मौन रहने से इन पर कार्रवाई न करने से उनकी आशंकाओं को बल मिलेगा।

हमारा कभी भी बीजेपी का साथ नहीं रहाः राजद
वही उपेंद्र कुशवाहा पर राजद ने निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पहले वह अपने गिरेबान में झांके। हमारा कभी भी बीजेपी का साथ नहीं रहा है। उपेंद्र कुशवाहा को पहले आईना देख लेना चाहिए कि 6 महीना पहले उनकी पार्टी और वह कहां थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल से ज्यादा वक्त है। लेकिन बिहार की राजनीति में अभी से ही धर्म का प्रवेश हो चुका है। एक ओर जहां शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस पर बयान देकर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की और चंद्रशेखर के बयान का सपोर्ट अब राजद भी करने लगी है, लेकिन चंद्रशेखर का यह दाव अब उल्टा साबित हो रहा है। अब वोट को खिसकते देख जदयू ने भी किनारा कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static