VIDEO: ‘Ramcharitmanas’ पर ‘महाभारत’.. तेज हुई सियासत, RJD ने दिया साथ तो JDU ने किया किनारा

Sunday, Jan 15, 2023-02:41 PM (IST)

बक्सर: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के विवादित बयान धार्मिक ग्रंथों को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष हमलावर है तो वहीं महागठबंधन के नेता ही उनके बयान को गलत ठहरा रहे हैं, जिससे साफ है कि महागठबंधन में बहुत कुछ ठीक नहीं है। जेडीयू-आरजेडी के नेताओं के बीच यूं तो शीतयुद्ध लंबे समय से चल रहा है, लेकिन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने चिंगारी को हवा दे दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान के बाद अब महागठबंधन में ही महाभारत छिड़ गई है। वहीं शिक्षा मंत्री के बयान पर बक्सर जिले के आरजेडी के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव ने बताया कि हमारी पार्टी चंद्रशेखर जी के साथ हैं।  जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने कोई गलत बयान नहीं दिया है। ग्रंथ के अंदर कुछ ऐसे शब्द है उस पर टिप्पणी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static