हत्या या आत्महत्या! रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, सुबह फंदे से लटके मिले दोनों के शव
Friday, Dec 08, 2023-01:08 PM (IST)

बगहा: बिहार के बगहा जिले में एक प्रेमी गुरुवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहीं, शुक्रवार की सुबह दोनों का शव एक साथ फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर क्षेत्रवासी लोग एकत्रित हो गए।
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का है। मृतकों की पहचान मुन्ना राम (42) और मधु देवी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गांव के मुन्ना राम एवं मधु देवी के बीच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका शादीशुदा थी और उसका पति बाहर मजदूरी करता है। इसी बीच गुरुवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। वहीं, शुक्रवार की सुबह दोनों का शव एक साथ फंदे से लटका हुआ मिला। घर के अंदर से दोनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है। लड़के के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है। जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल प्रेमी युगल की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएगा।