"RJD से कोई उम्मीद न कीजिए...लालू यादव परिवार तक ही सीमित", औरंगाबाद में बोले CM योगी

4/15/2024 4:52:06 PM

औरंगाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश वालों की तरह बिहार के मतदाताओं को भी परिवारवाद के खिलाफ पार्टी की मुहिम में शामिल होना चाहिए।औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहली विजय संकल्प रैली में योगी ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से कोई उम्मीद न कीजिए। यह चुनाव ‘नेशन फर्स्ट व फैमिली फर्स्ट' का है। 

योगी ने कहा कि अच्छा हुआ कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बिहार में और सशक्त बनाने में हमें सफलता प्राप्त हुई। बिहार में लालू जी के परिवार के लिए ही सीट कम पड़ रही थी। यह परिवार तक ही सीमित हो गए। परिवार के बाहर सोच है ही नहीं। विकास भी परिवार का, सीट भी परिवार को, योजनाओं का लाभ भी परिवार को ही मिलना है। एक परिवार बिहार और एक परिवार यूपी में है। उप्र की जनता उन्हें जवाब दे चुकी है, अब बिहार के लोगों को जवाब देने के लिए तैयार होना है। जातिवादी ताकतों को नकार दें।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला विराजमान हुए तो बिहार के अंदर भी उत्साह और उमंग था। बिहारवासियों ने जो उपहार भेजे थे। उसके लिए बिहारवासियों का आभार प्रकट करता हूं। उप्र और बिहार का चोली-दामन का संबंध है। यह अलग होने वाला नहीं है। हम सीताराम बोलते हैं। पहले मां सीता, फिर श्रीराम का नाम लेते हैं। यह दोनों राज्यों के संबंध को जोड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अभियान को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अधिक आस्था का सम्मान कोई नहीं कर सकता। काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और मां विंध्यवासिनी दरबार में जाकर कार्य देखिए। नए उप्र और बिहार के लिए मोदी की गारंटी ही उत्थान की गारंटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static