हमारे प्रेम और देशभक्ति का सातों सुर थीं लता मंगेशकर, उन्हें कभी भुला न पाएंगेः सुशील मोदी

2/7/2022 9:17:02 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लता मंगेशकर हमारे प्रेम और देशभक्ति का सातों सुर थीं।

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘सरस्वती पुत्री लता मंगेशकर दुनिया में भारत की सबसे सुरीली आवाज और सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान थीं। वे हमारे प्रेम, वेदना, प्रार्थना और देशभक्ति का सर्वोच्च स्वर थीं। उनका गाया जो देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों...' लाखों लोगों को प्रिय है, उसकी धुन को इसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द बीटिंग रिट्रीट की धुनों में शामिल कर लता जी के गायन को राष्ट्रीय सम्मान दिया।''

Koo App
१/१. सरस्वती पुत्री लता मंगेशकर दुनिया में भारत की सबसे सुरीली आवाज और सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान थीं। वे हमारे प्रेम, वेदना, प्रार्थना और देशभक्ति का सर्वोच्च स्वर थीं। उनका गाया जो देशभक्ति गीत ’ऐ मेरे वतन के लोगों...’ लाखों लोगों को प्रिय है, उसकी धुन को इसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द बीटिंग रिट्रीट की धुनों में शामिल कर लता जी के गायन को राष्ट्रीय सम्मान दिया।
- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 6 Feb 2022

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत रत्न लता दीदी को हम कभी यूं भुला न पाएंगे। वे एक ऐसी दिव्य स्वर कोकिला थीं, जिनके जाने से आज कोटि-कोटि गले रूंधे रह गए। उन्हें शत-शत नमन।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static