पिता की रिहाई और अच्छी सेहत के लिए लालू की बेटी रखेगी रोज़ा, ट्वीट कर किया ऐलान

4/12/2021 7:17:32 PM

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं आया है। अधिक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर लालू की रिहाई पर भी अभी तक कई फैसला नहीं आया है जिसके चलते उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा ऐलान किया है कि वह अपने पिता की रिहाई के लिए रोजा रखेगीं।

जानकारी के अनुसार, इस बात की जानकारी रोहिणी ने खुद ट्विटर पर दी। उऩ्होंने बताया कि वह अपने पिता की अच्छी सेहत और उनकी रिहाई के लिए रोजा और नवरात्र दोनों करेंगी। उन्होंने लिखा कि कल से रमज़ान का पाक महीना शुरू हो रहा है! इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोज़े रखूंगी! पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूँगी! साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर और अल्लाह से कामना करूँगी।

इसी के साथ रोहिणी ने सभी को चैत्र नवरात्र और रोज़े की शुभकामनाएं भी दी। वहीं उनके इसलके ट्वीट को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया। उनके एक समर्थक ने कहा कि वह अपने इस फैसले को लेकर अपने फायदे के लिए पूरे समुदाय को गर्त में लेकर जा रही हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static