ललन सिंह ने मणिपुर की घटना को बताया शर्मसार, बोले- "77 दिन बाद PM और गृह मंत्री को इस घटना का पता चला"

Saturday, Jul 22, 2023-05:39 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मणिपुर घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार वहां है और 77 दिन के बाद जब वीडियो वायरल होती है। इसके बाद इस घटना की जानकारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को होती है।  

"मणिपुर की घटना से देश का मान सम्मान दोनों घटा"
ललन सिंह ने आगे कहा कि आपका इंटेलिजेंस क्या कर रहा था? आप क्या कर रहे थे? हद तो तब हो गई। जब देश का सर्वोच्च न्यायालय मामले पर संज्ञान लेता है तब आपकी जुबान से दो बातें निकलती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना से देश का मान सम्मान दोनों घटा है। आपको यह चाहिए कि देश के अंदर जो समस्या है, उन समस्याओं पर विचार करें और उन समस्याओं को खत्म करने पर विचार करें। लेकिन आप तो विदेशों में जाकर आदमी जमा कर जय जयकारा लगाते हैं।

"24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी हुई"
बेगूसराय की घटना पर ललन सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर बेगूसराय की घटना का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। यही सुशासन है, लेकिन ब्यानवीर लोगों को यह समझ में नहीं आएगा। उनके सिर के ऊपर की चीज है। वहीं,  मुजफ्फरपुर की घटना पर ललन सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने में लगी है और पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को 10:00 बजे सभी विपक्षी दलों की फिर संसद में बैठक होगी और मणिपुर के घटना पर फिर विचार होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static