ललन सिंह का नित्यानंद राय पर तंज, कहा- वह फ्रीडम फाइटर हैं और फ्रीडम फाइटर कुछ भी बोल सकता है

Sunday, Jan 15, 2023-03:11 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय पर तंज कसते हुए कि वह फ्रीडम फाइटर हैं और फ्रीडम फाइटर कुछ भी बोल सकता है। पूरे देश में उसको आजादी है। उन्होेंने कहा कि हमने कभी किसी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। यह उनका संस्कार हैं। वह किसी के बारे में अपशब्द का इस्तेमाल कर सकते।

जदयू सभी धर्मों का सम्मान करती हैः ललन सिंह
वहीं रामचरितमानस को लेकर के ललन सिंह ने कहा कल हमने विस्तार से बताया की जनता दल यूनाइटेड सभी धर्मों का सम्मान करती है। जदयू सभी धर्मों को मानने वाले लोगों का सम्मान करती है। यह राष्ट्रीय जनता दल का आंतरिक मामला है।  इस पर संज्ञान लेने के लिए और जो उचित हो वह करने के लिए उनका नेतृत्व सक्षम है। ललन सिंह ने कहा कि आधार और जनाधार से पार्टी मजबूत हो रही है। समर्पित कार्यकर्ताओं का फौज खड़ा हो रहा है। चिराग पासवान को लेकर के ललन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान भी बड़े क्रांतिकारी हैं, जो काफी क्रांतिकारी हैं। उनके बारे में कुछ नहीं कहना।

शिक्षा मंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो गईः नित्यानंद राय
बता दें कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर पर कहा कि हिंदुस्तान के विचारों और डीएनए में भगवान श्री राम एवं कृष्ण है। साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static