कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल बना राघोपुर का विकास द्वार, सरकार ने बनाई विशेष कमिटी, जल्द तैयार होगी समग्र कार्य योजना

Saturday, Jun 28, 2025-05:37 PM (IST)

पटना:23 जून 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोकार्पित कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल अब सिर्फ पटना से राघोपुर की दूरी नहीं मिटा रहा, बल्कि यह दियारा क्षेत्र के समग्र विकास की नई इबारत भी लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस पुल के शुरू होने से अब सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए एक नया गेटवे खुलेगा।

PunjabKesari

 

आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते… pic.twitter.com/iHSvQTyprR

— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 28, 2025

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राघोपुर दियारा और उसके पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। इन्हीं संभावनाओं को साकार करने के लिए बिहार सरकार ने एक विशेष कमिटी का गठन किया है, जो इस पूरे क्षेत्र का स्थलीय अध्ययन कर सुनियोजित विकास योजना तैयार करेगी। यह योजना सड़क निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचना जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को भी शामिल करेगी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य "न्याय के साथ विकास" के सिद्धांत पर चलते हुए हर क्षेत्र और तबके तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दोहराया कि "जनता की सेवा ही हमारा धर्म है"।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static