अररिया: भरगामा में जयकुमार यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
Thursday, Sep 11, 2025-09:54 PM (IST)

अररिया: अररिया पुलिस ने भरगामा थाना क्षेत्र के जयकुमार यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार कर मामले का बड़ा खुलासा किया है। घटना 29 अगस्त 2025 की रात नवटोली, धनेश्वरी वार्ड संख्या 13 में जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस झगड़े में पहले पक्ष के जयकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि नयन यादव की आग में जलकर मृत्यु हो गई थी।
गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भरगामा, थानाध्यक्ष रानीगंज और डीआईयू टीम ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान के दौरान जयकुमार यादव हत्या कांड में संलिप्त कुछ अन्य लोगों की पहचान हुई।
इस अभियान में गिरफ्तार अभियुक्त हैं:
- मनु यादव, उम्र 21 वर्ष, पिता: विषुण देव यादव, ग्राम अतलखा, थाना बनसाही, जिला सहरसा
- रूपक कुमार, पिता: कैलाश यादव, ग्राम अतलखा, थाना बनसाही, जिला सहरसा
- अमित कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष, पिता: अशेष्वर यादव, ग्राम रेथाना, थाना अरार, जिला मधेपुरा
अभियुक्तों ने जयकुमार यादव हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, खोखा और मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा, बरामद हथियार के संबंध में भरगामा थाना में नया केस भी दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उनके गंभीर आपराधिक इतिहास को दर्शाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य संलिप्त आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।