जहानाबाद में दरिंदगी: टेंट में सो रही महिला मजदूर से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sunday, Feb 16, 2025-09:21 PM (IST)

जहानाबाद :जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में एक महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने मखदुमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सागरपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें पटना जिले से आए कई मजदूर काम कर रहे हैं। ये मजदूर निर्माण स्थल पर टेंट लगाकर रहते हैं। पीड़िता भी मजदूरी कर रही थी और शुक्रवार की रात अपने टेंट में सो रही थी। इसी दौरान, उसी के साथ काम कर रहे मजदूर रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय और अनिल यादव जबरन उसके टेंट में घुस गए। पीड़िता ने विरोध किया तो अनिल यादव ने उसका मुंह दबा दिया, जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ संजीव कुमार और मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस गहन जांच में जुटी है।

यह घटना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static